https://instagram.com/akshaykashyqp

इलैक्ट्रिक वाहनों का भारत में फ्यूचर

 

पिछले कुछ वर्षो में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में काफी वृद्धि हुई है। लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे है। यही कारण है। कि भारतीय गाड़ी बनाने वाली कंपनी अब बहुत सी इलेक्ट्रिक कार और बाइक आदि निकल रही है। यहां तक की भारत सरकार ने साल 2030 तक ओटो मोबाइल सेक्टर में 30% तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते है।



इलेक्ट्रिक वाहनों क्या है?



इलेक्ट्रिक वाहन वह वाहन होते है। जो कि बैटरी द्वारा चलते है। इसमें किसी भी तरह का डीजल या पेट्रोल नही लगता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है। जो की बैट्री के करेंट से चलती है। बैट्री को हम अपने घर में चार्ज कर सकते है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मुख्य खूबी यह है कि इसके चलाने से ज्यादा प्रदूषण नही फैलता है। जो की डीजल और पेट्रोल गाडियां से फैलता है। यह हमारे पर्यवरण के लिए सही है। और एक बड़ी समस्या, खत्म होते ईंधन से राहत प्रदान करती है। जहां पर डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। वही यह डीजल और पेट्रोल से सस्ती पड़ती है।

इलैक्ट्रिक वाहन कैसे काम करता है?



यह गाडियां चलाने में हल्की और तेज चलती है। इसमें डीजल या पेट्रोल गाडियो की तरह कोई गियर बॉक्स नही होता है। इसमें बस एक्सी लेटर व ब्रेक बस होता है। इस करण इसे चलाना आसान होता है। इसमें मोटर को पावर देने के लिए इलैक्ट्रिक एनर्जी का प्रोयोग किया जाता है। जो कि गाड़ी के नीचे की ओर लगी बैट्री में स्टोर करेंट से आता है। ज्यादा तर में बेट्री गाड़ी के नीचे की ओर लगी होती है। जिससे की कर का वजन मेंटेन किया सके। और मोटर आगे की ओर लगी होती है। वही यह बाइक में पेट्रोल टैंक की जगह पर लगी होती है।और स्कूटी में पीछे की ओर सीट के नीचे लगी होती है। जब बैट्री खत्म हो जाती है। तब आप इसे इसके चार्जर से चार्ज कर सकते है।

इलैक्ट्रिक वाहन के प्रकार

1. प्लग इन इलैक्ट्रिक--- यह वाहन पूरी तरह से बिजली से चलती है। और इसके बैट्री खत्म होने पर इसे चार्जर से चार्ज किया जाता है।

2. प्लग इन हेब्रिड----- जिसका अर्थ है। कि यह वाहन मुख्यता बैट्री की बिजली से चलती है। पर साथ ही यह वाहन डीजल और पेट्रोल से भी चल सकती है।

3. हेब्रिड इलैक्ट्रिक------ इस प्रकार के वाहन ज्यादा तर डीजल और पेट्रोल से चलते है। पर यह इलेक्ट्रिक बेट्री भी लगी होती है। जो कि रेजेनरेटीव सिस्टम द्वारा चार्ज होती है।

इलैक्ट्रिक वाहनों का खर्चा

एक इलेक्ट्रिक टू व्हियर को एक बार चार्ज करने में 1 से 1.5 यूनिट तक का खर्चा आता है। और बल्कि एक कार में 3 से 4 यूनिट ही खर्च होती है। और अगर चार्जिंग स्टेशन की बात करे तो यह पर आपको बाइक या स्कूटर के लिए 20 से 30 ₹ का और एक कार को चार्ज करने में 60 से 90₹ तक का खर्चा आ जाता है। जो कि एक डीजल और पेट्रोल वाहनो से काफी कम है। जैसा कि मैंने पहले कहा है। इनको आप घर पर भी चार्ज कर सकते है।



एक इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री आम तौर पर 3 से 5 साल तक चल सकती है। और इन वाहनों में समय समय पर अपडेट आते रहते है। ताकि बैट्री की खपत को कम किया जा सके। जो आपको एजेंसी पर जाकर कंप्यूटर द्वारा कराने पड़ते है।

इलैक्ट्रिक वाहनों की क्षमता



यह कहना ठीक नहीं होगा की इलेक्ट्रिक वाहन अभी लंबी दूरी तय कर सकते है। इनकी कपनियो द्वारा अपनी अपनी क्षमता निधारित की गई है। पर ओसतन इलेक्ट्रिक करे एक बार चार्ज में 300 km से 500km तक जा सकती है।

कुछ इलेक्ट्रिक कारें

1. टाटा तियागो- यह एक बजट के हिसाब से बड़िया इलेक्ट्रिक कार है। टाटा ने इसके प्राइज बस 10 लाख रुपए रखे है। टाटा तियागो में 16.2kWh बैट्री दी है। जो फुल चार्ज होने पर एक बार में 140 से 150 तक जा सकती है। साथ ही कापनी की तरफ़ से 3 साल की वारेंटी गाड़ी व बेट्री दोनो को दी जाती है।



2. महिद्रा e 20 प्लस--- यह कार आपको 5 लाख 50 हजार से लेकर 8 लाख 50 हज़ार की कीमत पर मिल जायेगी। जो इसे अब तक की भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बना देता है कपनी के माने तो यह एक बार में 140km तक जा सकती है। इसको चार्ज होने में लगभग 6 से 6:30टाइम लग जाता है



3. हुंडई कोना—यह भारत में आ चुकी है। पर यह अभी थोड़ी मेहगी है। जिसकी मार्केट प्राइज 23 लाख तक की पड़ सकती है। पर यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लगती है। और इसकी डिजाइन भी बेहातर है।



4. टाटा नेक्सोन EV – यहभी Tata की तरफ से अच्छी कार है। इसकार कीमत 14.99 लाख से 17.50 लाख तक हो सकती है। यह एक बढ़िया कार है। जो करीब एक बार में 300 से 350 कkm तक जा सकती है



भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छुट

1. 1.5 लाख की आयकर छूट दी जा सकती है। लोन पर और आपको इन कार के रजिस्ट्रेशन पर को फीस नहीं लगती है।

2. सरकार के मेक इन इंडियन प्रोगाम के तहत बहुत से कपनी आई है। जो इलेक्ट्रिक मोटर बाइक व स्कूटर लांच किए है। जो काफी सस्ते पड़ जाते है।

3. सरकार ने वाहनों पर GST पर भी कुछ छूट करने घोषणा की हैl

इलेक्टिक वाहनों के लाभ

1. कम ध्वनि प्रदूषण।

2. कम पर्यावरण प्रदूषण।

3. मंहगे fule से छुटकारा।

4. कम रख रखाव।

इलेक्टिक वाहनों की कामिया



1. इलेक्टिक वाहनों को चार्ज करने में समय काफी लगाता है।

2. चार्जिंग स्टेशन भी अभी काम है। जिससे चार्ज करने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

3. हमे इसमें कुछ भी खराब होने पर एजेंसी जाना पड़ता है। जो लोकल में ठीक नही करवाया जा सकता है।

अब आप समझ इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जान चुके होगे। कि यही हमारे वाह्नो का फ्यूचर है। आशा करता हू कि आपको मेरा ब्लॉग पसन्द आया होगा। धन्यवाद


Post a Comment

Previous Post Next Post