https://instagram.com/akshaykashyqp

साऊथ की साल की तीन फिल्में जिन्होन लोगो के दिलो पर राज किया

 

साउथ इंडियन की तीन कम बजट की मूवी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धुआं धर कमाई की

1 कांतारा (2022)


कांतारा एक भारतीय कननड भाषीय फिल्म है। जिसे ऋषभ सेट्टी द्वारा निर्देशित और डायरेक्ट भी किया गया है। इस फिल्म को लगभग 16 करोड़ में बनाया गया है।फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 289.21 करोड़ की कमाई की है। और यह आंकड़ा और भी आगे जा सकता है। लोगो और क्रटिकस को यह मूवी बहुत पसंद आ रही है। इसे पहले लोकल भाषा में ही रिलीज किया गया था। पर फिर लोगो का इसका प्यार मिलने लगा। और बाद के इसे हिंदी और कई भाषा में डब कर थियेटर में रिलीज किया गया है। इसको IMDB पर 9.1/10 की रेटिंग हासिल है। और गूगल यूजर 97% तक लाइक किया है। कांतारा की स्टार कास्ट में मैन रोल में ऋषभ सेट्टी और फीमेल स्टार्स में सप्तमी गौड़ा है। सेंसर बोर्ड ने इसे UA सर्टिफिकेट दिया है। इसका मूवी रन टाइम  2 घंटा 29 मिनट और 58 सेकंड है। मूवी के प्लॉट की बात करे तो इसमें आपको लोकल रीजन ,हिस्ट्री, लोक कथाओं के बारे में अच्छे से दिखाया गया है। इसमें मूवी का में केरेक्टर शिवा जिसे काबला चेपियन दिखया गया है। कांतारा में हमे गरीब लोगो का संघर्ष दिखया है। यह शुरुआत में सभी लोगो का ध्यान अपने तरफ खीच लेटी है। इसे आपको जरुर से देखना चाहिए।

2.सीता-रामम(2022)



यह भी एक साउथ इंडियन तेलगू भाषी मूवी है। जिसे बाद में हिंदी में डब किया गया है। यह एक कमाल के प्लॉट के साथ बड़िया लव स्टोरी हैं। जो आपको अंत में जरूर से रुला देगी। इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ के आस पास है। पर इसके उलट इसने करीब बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ की कमाई कलेक्शन किया है। सीता रामम मूवी को IMDB पर 8.5/10 की रेटिंग मिली है। वही गूगल यूजर की तरफ से इस मूवी को 98% तक पसंद किए गया है। इसको डायेक्ट हनु रघवनपुडी ने किया है। तथा इसकी स्टार कास्ट के मैन लीड में Dulquer Salmaan , राशिमका mandanna और Mrunal ठाकुर है। इस फिल्म में हमे एक अनाथ सोलजर मेजर राम की कहानी को दिखाया गया है। जिसे एक सीता नाम की लड़की खत भेजती है। और खातो के माध्यम से ही प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी तब मोड़ लेती है। जब पता लगता है। कि सीता नाम कुछ और है। और वह कोई और ही है।



3. कार्तिकेय 2 (2022)



कार्तिकेय2 एक तेलगू भाषा की फिल्म है। जिसे हिंदी में डब कर थियेटर में रिलीज किया गया है। कार्तिकेय 2 , कार्तिकेय 1 मूवी का ही एक अगला पार्ट है। पर इसमें आपको पहले का पार्ट देखने की कोई जरूरत नहीं है। आप इसका सीधा दूसरा पार्ट देख सकते है। ऊपर की दोनो मूवी की तरह यह भी काम बजट में बनी फिल्म हैं। जिसका बजट लगभग 15-30 करोड़ के पास है। पर इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 120 करोड़ की कमाई की है। इसने बॉलीवुड की बड़े बजट की और बड़े स्टार कास्ट होने वाली मूवी लाल सिंह चड्डा, रक्षा बंधन को पीछे छोड़ दिया था। इसे डायरेक्ट, लिखा चंदू मोंडेटी ने किया है। और कार्तिकेय 2 को IMDB पर 7.9/10 की रेटिंग हासिल है। गूगल पर लोगो ने इसे 94% तक पसंद किया है। इसकी स्टार कास्ट में मैन लीड में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरा और अनुपम खेर है। कार्तिकेय 2 की कहानी में भगवान श्री कृष्ण के बारे में बताया गया है। जिनका पैर का कड़ा ढूंढने doc कार्तिकेय खोजने निकलता है। और कड़े को खोजने में किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। क्या वह इस कड़े को खोज पाता है। और उस कड़े का सहस्य क्या है। यह आपको मूवी देख कर पता चल जायेगा। वह कम बजट की बहुत ही बड़िया फिल्म है।

यह है। इस साल की कुछ कम बजट की फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। इन मूवी को आपको एक बार जरूर देखना चहिए। मेरे ब्लॉग पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

 

1 Comments

Previous Post Next Post